परतावल में बिजली विभाग का डिस्कनेक्शन अभियान, 29 कनेक्शन काटे, 1.5 लाख का राजस्व वसूला

 

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा तरकुलवा भटगावा में बुधवार को विद्युत विभाग ने बकाया वसूली को लेकर सख्ती दिखाई। एसडीओ मयंक अग्रवाल के निर्देश पर अवर अभियंता अनुज कुमार के नेतृत्व में डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले 29 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही विभाग ने मौके पर ही 1.5 लाख रुपये का राजस्व भी एकत्र किया।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ की गई जिनके बिल कई महीनों से लंबित थे। अभियान का मुख्य उद्देश्य बिजली चोरी पर रोक लगाना और विभाग के राजस्व संग्रह में सुधार करना है।
इस दौरान अवर अभियंता अनुज कुमार के साथ नूर आलम, प्रकाश, कुलदीप चंद्रेश सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी बकायादारों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *