सिसवा मुंशी स्कूल में अब भी झाड़ियां और गंदगी का राज प्रशासन मौन

परतावल / महराजगंज

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को एक हफ्ते से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन महराजगंज जनपद के परतावल विकासखंड के सिसवा मुंशी स्थित प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय की तस्वीर बदहाली बयां कर रही है। विद्यालय परिसर आज भी झाड़ियों, गंदगी और जलभराव से भरा पड़ा है।
स्कूल परिसर में तीन से चार फीट तक ऊंची घास उग आई है। जगह-जगह पानी जमा होने से परिसर तालाब जैसा दिख रहा है। मुख्य गेट से कक्षा तक पहुंचने के लिए बच्चों और शिक्षकों को घास और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
अभिभावकों में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल खुलने से पहले सफाई नहीं कराई गई और अब 8 दिन बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। अभिभावकों का कहना है कि बरसात के मौसम में इतनी घनी झाड़ियों में सांप, बिच्छू और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
रोज अपने बच्चों को गंदगी के बीच भेजने में डर लगता है। अगर कोई हादसा हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा?” एक अभिभावक ने सवाल उठाया।
जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। हैंडपंप के पास गंदगी जमा होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
मामले की जानकारी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी परतावल ने प्रधानाध्यापक को दोबारा नोटिस जारी किया है। बीईओ ने 24 घंटे के भीतर परिसर की सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत से तुरंत सफाई अभियान चलाकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *