जल निकासी न होने से दर्जनों गांवों का संपर्क मार्ग प्रभावित
परतावल
लगातार हो रही बारिश के कारण परतावल ब्लाक के श्यामदेउरवा चौराहे पर मुख्य सड़क जलमग्न हो गई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के कारण दो पहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। कई जगहों पर गड्ढे पानी में छिप गए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति से आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है।
यह मार्ग श्यामदेउरवा के साथ-साथ रामपुर,रामपुर चकिया, बरईठवा, खपरदिकवा, लक्ष्मीपुर, बेलवा, नन्दना, सोहवल, मंसूरगंज सहित दर्जनों गांवों के लिए बाजार आने-जाने का मुख्य संपर्क मार्ग है। मंसूरगंज होते हुए यह सड़क कुशीनगर जिले को भी जोड़ती है। प्रतिदिन इस महत्वपूर्ण मार्ग से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और राहगीर गुजरते हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क से पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था कराई जाए और सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। बरसात के मौसम में हर साल ऐसी ही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी हल नहीं निकाला गया है।परतावल ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
