फन्दे से लटकता मिला पति पत्नी का शव मचा हड़कम्प जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नवविवाहित पति-पत्नी के शव फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। घटना डलमऊ थाना क्षेत्र के पखरामऊ गांव की है। जानकारी के मुताबिक, पखरामऊ निवासी अभिनव कुमार की शादी करीब छह महीने पहले गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अघोरा गांव की रहने वाली रूपाली साहू से हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त परिवार के लोग धान लगाने के लिए खेत गए हुए थे। शाम को जब परिजन वापस लौटे तो पति-पत्नी का कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर दोनों के शव पंखे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पति-पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *