लोकायुक्त में वादी ने लगाई न्याय की गुहार, थानाध्यक्ष को किया तलब

परतावल/महराजगंज। थाना श्यामदेउरवां क्षेत्र से जुड़े एक मामले में न्याय की गुहार लेकर लोकायुक्त पहुंचे वादी रतन कुमार पाण्डेय की शिकायत पर उप लोक आयुक्त ने गंभीरता दिखाई है। मामले में उप लोक आयुक्त कार्यालय ने तत्कालीन थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह को तलब करते हुए प्रकरण की स्पष्ट आख्या शपथपत्र सहित प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
उप लोक आयुक्त कार्यालय लखनऊ से 27 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, रतन कुमार पाण्डेय, निवासी वार्ड नंबर-2, बल्लभनगर, नगर पंचायत परतावल, थाना श्यामदेउरवां द्वारा 16 अप्रैल 2026 को प्रस्तुत परिवाद की छायाप्रति, संलग्नक और डीवीडी थानाध्यक्ष को भेजी गई है। पत्र में कहा गया है कि प्रश्नगत प्रकरण में अपनी सुस्पष्ट आख्या मय शपथपत्र माननीय उप लोक आयुक्त के अवलोकनार्थ सचिवालय को 1 सितंबर 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
लोकायुक्त कार्यालय की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि वादी रतन कुमार पाण्डेय को भी सूचनार्थ भेजी गई है। मामले में थानाध्यक्ष को निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब और संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश के बाद प्रकरण को लेकर पुलिस विभाग में भी हलचल बढ़ गई है।
वादी रतन कुमार पाण्डेय ने लोकायुक्त के समक्ष परिवाद प्रस्तुत कर मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई थी। अब लोकायुक्त कार्यालय द्वारा तत्कालीन थानाध्यक्ष से जवाब तलब किए जाने के बाद वादी को मामले में आगे की कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *