भारत-रूस सच्चे दोस्त हैं’, स्वतंत्रता दिवस पर पुतिन का मोदी को खास संदेश, बोले-आप की प्रगति शानदार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
16/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

पुतिन ने अपने बधाई संदेश में मॉस्को और दिल्ली के बीच दोस्ती और मजबूत रिश्ते पर जोर दिया।

15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने पर भारतीयों को बधाई देते हुए पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध एक विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना से सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।

पुतिन ने भारत की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रूस के साथ दिल्ली के रिश्ते मजबूत होंगे।

पुतिन ने कहा कि भारत को वाकई दुनिया भर में बहुत सम्मान मिल रहा है।

संयुक्त राष्ट्र, एससीओ और ब्रिक्स में सहयोग का जिक्र करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि हमारे मित्रवत लोगों के लाभ के लिए ये संबंध और मजबूत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *