कमाई का झांसा देकर 8.68 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने  कराई वापस

गोरखपुर-ऑनलाइन टास्क और घर बैठे कमाई का लालच देकर साइबर जालसाजों ने चिलुआताल क्षेत्र के एक व्यक्ति के पिता के बैंक खाते से 8 लाख 68 हजार 582 रुपये उड़ा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। चिलुआताल पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम की तत्परता और लगातार की गई पैरवी के बाद शनिवार को पीड़ित की पूरी रकम वापस करा दी गई। खाते में 8,68,582 रुपये वापस आने पर पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगी की घटना 2 अप्रैल 2025 की है। अज्ञात जालसाजों ने ऑनलाइन टास्क और घर बैठे कमाई का झांसा देकर पीड़ित के पिता के बैंक खाते से अलग-अलग प्रक्रिया के माध्यम से कुल 8,68,582 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी के बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस निकालने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *