पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने नेपाली दूतावास पहुंचकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
05/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शाहबाज शरीफ ने नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से हुई भारी मानवीय और भौतिक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री शरीफ गुरुवार को इस्लामाबाद स्थित नेपाली दूतावास पहुंचे और नेपाली राजदूत रीता ढिताल से मुलाकात की और औपचारिक रूप से अपनी संवेदना व्यक्त की।

काठमाण्डौ में पाकिस्तानी दूतावास के अनुसार, बैठक के दौरान प्रधान मंत्री शरीफ ने प्राकृतिक आपदा में कीमती जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री शरीफ ने दूतावास में रखी शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किये और एक शोक संदेश भी लिखा।

26 अगस्त को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा सहानुभूति, संवेदना और राहत सहायता की पेशकश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *