बलूचिस्तान बन गया पाकिस्तानी सेना की कब्रगाह, फिर शुरू की भारत पर नकेल मुनीर, क्या है ‘फितना अल-हिंदुस्तान’?


उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
06/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बलूच लिबरेशन आर्मी ने 24 अगस्त को पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाते हुए एक और हमला किया है।
इसमें 13 युवकों की मौत हो गई है।

यह हमला तब किया गया जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने पूरे बलूचिस्तान में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान की घोषणा की और बलूच हमलावरों को ‘फितना-अल-हिंदुस्तान’ कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया।

इसलिए सवाल ये है कि पाकिस्तान इस शब्द का इस्तेमाल कर भारत के खिलाफ किस तरह का नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहा है?

पाकिस्तान सालों से बलूचिस्तान में विद्रोह के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराता रहा है, लेकिन अब पाकिस्तान इस आरोप को आधिकारिक मान्यता देने की कोशिश कर रहा है।

मई 2025 में, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सरकारी एजेंसियों को बलूचिस्तान में सक्रिय विद्रोही समूहों को ‘फितना-अल-हिंदुस्तान’ के रूप में लेबल करने का निर्देश दिया और उन्हें हिंसा के भारतीय प्रायोजित अभियान का हिस्सा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *