ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग की भागीदारी अभी भी अनिश्चित

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
08/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे या नहीं।

चीन ने शी जिनपिंग की भागीदारी की संभावना के बारे में मंगलवार को स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

चीनी सुत्र के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन ब्रिक्स सहयोग को बहुत महत्व देता है।

उन्होंने इस वर्ष ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए भारत के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

माओ निंग से पूछा गया कि नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन में चीन की ओर से कौन हिस्सा लेगा और सम्मेलन को लेकर चीन की क्या उम्मीदें हैं।

उस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”मेरे पास इस सवाल के बारे में आपसे साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है।”

शी जिनपिंग के भारत दौरे की अटकलों के बीच माओ निंग का बयान आया है।

चीन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उसका प्रतिनिधित्व कौन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *