होम्योपैथी में साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर्स पर 3 अक्टूबर को होगा वैज्ञानिक कार्यक्रम

 

होम्योपैथिक चिकित्सकों की रायबरेली जिले में एकमात्र संस्था इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसाइटी एवं होम्योपैथिक दवा निर्माता कंपनी एडविन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 3 अक्टूबर, शनिवार को होम्योपैथी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक कार्यक्रम “साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर्स इन होम्योपैथी” विषय पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसाइटी (IHOS) के अध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिवेदी, सचिव डॉ. रफत आलम, तथा एडविन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर सेल्स मैनेजर श्री घनश्याम सिंह एवं रीजनल सेल्स मैनेजर श्री मयंक सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।

अध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिवेदी ने बताया कि इस वैज्ञानिक कार्यक्रम का उद्देश्य साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर्स से संबंधित विभिन्न पहलुओं तथा होम्योपैथिक चिकित्सा में इनके प्रबंधन के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण पर चिकित्सकों के बीच ज्ञान और समझ को और अधिक विकसित करना है। कार्यक्रम में विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा व्याख्यान एवं वैज्ञानिक चर्चा की जाएगी।
सचिव डॉ. रफत आलम ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद रायबरेली एवं आसपास के क्षेत्रों के होम्योपैथिक चिकित्सकों की सहभागिता रहेगी। यह कार्यक्रम चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं अकादमिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।
एडविन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने बताया कि कार्यक्रम में विषय से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा विचार साझा किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागी चिकित्सकों को अपने चिकित्सकीय ज्ञान को और समृद्ध करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने जनपद एवं आसपास के सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *