रात 10:24 बजे देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक भूकंप के झटके, घरो से बाहर निकले लोग

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद से लेकर उत्तराखंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

लोगों को धरती हिलती हुई महसूस हुई।
भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

रात 10:24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

देहरादून में भूकंप के झटकों से ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग घबरा गए।
वे अपने घरों से बाहर निकल गये।

नोएडा और गाजियाबाद में भूकंप के बाद लोग सतर्क हो गए।
भूकंप के बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी।

लोग फोन पर एक-दूसरे से भूकंप के झटके महसूस होने के बारे में पूछते नजर आए।

देहरादून,ऋषिकेश,हरिद्वार,अल्मोड़ा,नैनीताल समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *