पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन जन शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

 

 

महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक जनपद शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत पर प्रकरण की प्रकृति के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी थाना प्रभारी जनसुनवाई एवं महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए थाना स्तर पर समाधान योग्य शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई की समुचित समीक्षा की जाए।

जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान, पीड़ितों को सुलभ पुलिस सहायता तथा शिकायत निस्तारण व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना है। महराजगंज पुलिस आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए न्यायसंगत कार्रवाई एवं जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *