अवैध तस्करी के विरुद्ध ठूठीबारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2 लाख रुपये मूल्य के अवैध जूते बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना ठूठीबारी पुलिस के उपनिरीक्षक (उ0नि0) मनीष कुमार तिवारी (चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर) मय हमराह का0 कवि कुमार व का0 सुनील कुमार द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 20 गत्ता जूता (कुल 679 पीस) बरामद किए गए। बरामद किए गए जूतों की अनुमानित कीमत करीब 2,00,000.00 रुपये (दो लाख रुपया) है।

इस बरामदगी के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 111 कस्टम अधिनियम (Custom Act) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *