नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को घुघली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में दिए गए निर्देश के क्रम में थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 131/2026 धारा 137(2) BNS में साक्ष्य संकलन से मुकदमे से संबंधित आरोपी आकाश सिंह का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गई थी, जिसके चलते अभियोग उपरोक्त में धारा 65(1), 87, 127(2) BNS व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

प्रकरण से संबंधित आरोपी की तलाश थाना घुघली पुलिस द्वारा की जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *