प्रेम प्रसंग में प्रधान के घर मे घुसा युवक मचा बवाल; जांच में जुटी पुलिस

 

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, जांच में प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने; लूटपाट के आरोप निराधार बताए गए

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक कथित रूप से ग्राम प्रधान के घर में घुस गया। ग्राम प्रधान ने युवक को कमरे में घुसते देख तत्काल बाहर से दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दी।
आरोप है कि कुछ ही देर बाद गांव के तीन लोग लाठी-डंडा और चाकू लेकर मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे। ग्राम प्रधान द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। शोर सुनकर प्रधान का बेटा, पति और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी फरार हो गए।
ग्राम प्रधान का आरोप है कि भागते समय आरोपी उनका मंगलसूत्र और एक कान की बाली भी छीन ले गए। सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा कमरे में बंद युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और एक जूता भी बरामद किया।
श्यामदेउरवां थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक उसी गांव में विवाहिता अपनी बहन के घर आया हुआ था। युवक और युवती दोनों बालिग हैं तथा आपसी सहमति से विवाह करने की बात सामने आई है।
थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए मंगलसूत्र और कान की बाली छीनने के आरोप जांच में सही नहीं पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार लूटपाट की बात प्रथम दृष्टया निराधार है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *