अपनी बीबी बच्चे की सलामती के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार

रायबरेली। अपनी बीबी बच्चे की सलामती के लिए युवक ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दो व्यक्तियों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने एवं अपनी बीबी बच्चे की जान माल दुहाई की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के आशीष कुमार पुत्र स्व0 सहदेव निवासी
ग्राम नयापुरवा मजरे शाहपुर ने बताया है कि 11 फरवरी 2026 की समय लगभग शाम उसकी पत्नी साधना शौच के लिए गयी थी तभी दीपू यादव पुत्र देशराज नि० चक सिंगरिया थाना गुरबक्शगंज व उसका सहयोगी दशरथ यादव पुत्र दयाराम उर्फ कल्लू
निवासी नया पुरवा चक सिंगरिया थाना गुरूबक्शगंज जिला जो कि एक दूसरे के मददगार है । उन्होंने उसकी पत्नी व उसके
पुत्र उम्र लगभग 7 वर्ष का अपहरण कर लिया है। पीड़ित को शक
है कि उसकी पत्नी व बच्चे की हत्या विपक्षी गण कर सकते है,
क्योंकि उसकी पत्नी ने सोने व चाँदी के आभूषण पहन रखे है जिस
कारण विपक्षी गण घटना कर सकते है। इसके पूर्व थाना गुरूबक्शगंज में उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में प्रार्थना
पत्र दिया था। जिस पर कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई है। पीड़ित ने न्याय की अंतिम आशा के साथ को प्रार्थना पत्र दिया है की उक्त लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी पत्नी व बच्चे की जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *