पुलिश अधीक्षक हुए सख्त परीक्षा के समय शोर पर जीरो टॉलरेंस कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज हुए लाइन हाजिर

 

महराजगंज में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने देर रात तक डीजे और तेज साउंड सिस्टम के संचालन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश चला गया है कि परीक्षा अवधि में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षा समाप्त होने तक रात के समय डीजे, आर्केस्ट्रा और उच्च ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन पर सख्ती से रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की पढ़ाई, एकाग्रता और मानसिक शांति सर्वोपरि है, और शोर-शराबे से उनका भविष्य प्रभावित होना स्वीकार्य नहीं है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ-साथ आयोजकों पर भी कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे परीक्षा अवधि में सामाजिक कार्यक्रमों में ध्वनि की मर्यादा का पालन करें और विद्यार्थियों को शांत वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग दें। प्रशासन की इस सख्ती को अभिभावकों और छात्रों ने राहत भरा कदम बताया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *