नेपाल में वोटिंग से एक हफ्ते पहले शराब पर लगीहै रोक, भारत से लगी सीमा भी होगी बंद

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
02/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर सरकार ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा की है।

चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि मतदान से सात दिन पहले से देशभर में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसके अलावा मतदान शुरू होने से 72 घंटे पहले नेपाल-भारत सीमा को भी पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।

चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, चुनाव से सात दिन पहले शुरू हुआ यह शराब प्रतिबंध अंतिम चुनाव परिणाम घोषित होने तक प्रभावी रहेगा।

आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है।

साथ ही आयोग ने चेतावनी दी है कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *