कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, लगे जयकारे


वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर उपनगर शिकारपुर स्थित कोटही माई स्थान पर आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन गुरुवार की दोपहर एक बजे से वैदिक मंत्रों की गूंज व मांगलिक गीतों के बीच गाजे बाजे के साथ 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा श्रद्धालुओं के सहयोग से दिव्य व भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गांवों के लोग सम्मिलित हुए।कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर शिकारपुर गांव,भिसवा, दरौली,अज्मतपुर,इमिलिया, बरवा विद्यापति, कोदइला होते हुए नारायणी नहर पहुंची ,जहाँ वैदिक विद्वानों द्वारा उच्चारित मंत्रों की गूंज के बीच जल भरा गया। पुनः यात्रा एन एच 730 से होते हुए यज्ञ मंडप पहुंची जहां 33 कोटि देवी-देवताओं के आवाह्न के साथ यज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा को भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र व चौकी इंचार्ज शिकारपुर मनोज कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ यातायात नियंत्रण कर सुरक्षा कवर दे रहे थे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *