ट्रम्प प्रशासन को एक और बड़ा झटका: राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड का इस्तीफा

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
23/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि पति की स्वास्थ्य स्थिति के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।

तुलसी के पति अब्राहम को हाल ही में एक बेहद दुर्लभ प्रकार के हड्डी के कैंसर का पता चला है। 

तुलसी ने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पत्र प्रकाशित करते हुए लिखा, “दुर्भाग्य से, मुझे 30 जून, 2026 से इस्तीफा देना होगा। मैं इस कठिन समय में अपने पति के साथ रहना चाहती हूं।”

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से तुलसी पद छोड़ने वाली चौथी वरिष्ठ मंत्री (कैबिनेट अधिकारी) हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने भी तुलसी के फैसले का सम्मान किया और अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन काम करने के लिए उनकी सराहना की।

तुलसी के पद छोड़ने के बाद ट्रंप ने जानकारी दी है कि एरोन लुकास कार्यवाहक निदेशक का पद संभालेंगे

सुत्र के मुताबिक, पारिवारिक कारणों के अलावा ऐसी अफवाह थी कि तुलसी ईरान पर ट्रंप प्रशासन के सैन्य हमले से नाखुश थीं। 

पूर्व सैनिक और युद्ध विरोधी छवि के नेता होने के नाते पिछले फरवरी में ईरान पर हुआ अमेरिकी हमला तुलसी के लिए कठिन परिस्थिति थी।

इससे पहले मार्च में काउंटर-टेररिज्म सेंटर के निदेशक जो केंट ने इसी युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया था।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *