एयर इंडिया के विमान में लगी आग, सुरक्षित उतरा विमान

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बेंगलुरू से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान ‘एआई2802’ गुरुवार शाम इंजन में आग लगने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाईअड्डे पर उतर गई।
विमान में 160 यात्री सवार थे।

इस घटना के बारे में एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, ”दिल्ली में विमान की अंतिम लैंडिंग प्रक्रिया के दौरान कॉकपिट क्रू को संकेत मिला कि एक इंजन में आग लग गई है. बाद में यह संकेत सही पाया गया।”

बयान में आगे कहा गया, “चालक दल ने सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा।

सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से विमान से बाहर निकल गए हैं।

सुत्र के अनुसार, एयर इंडिया ने कहा है कि वह घटना की तत्काल जांच शुरू करेगी।

कंपनी के मुताबिक, यह जांच संबंधित नियामक अधिकारियों के साथ समन्वय में की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *