अस्पताल में घुसकर पति ने किया पत्नी पर हमला

रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली के कस्बे के एक निजी अस्पताल का मामला है जहाँ कई साल से पति पत्नी के बीच विवाद के चलते पति ने पत्नी के ऊपर ब्लेड से कई बार हमले कर दिया। इस दौरान घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद अस्पताल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने आपबीती सुनाई। पीड़ित महिला मोनी देवी ने बताया कि आए दिन पति विवाद की स्थिति करता था। इस लिए उसे छोड़कर यहां अस्पताल में मेहनत मजदूरी करती हूं। महिला का 8 साल का बेटा भी है। यह घात लगाए बैठा हुआ था और अस्पताल के अंदर घुस गया और मुझ पर ब्लेड से कई बार हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *