मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मान में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

परतावल, महराजगंज। विकास खंड परतावल के बंधन मैरिज हाल में में समस्त ग्राम प्रधान संघ द्वारा ग्राम प्रधान के कार्यकाल बढ़ाए जाने व प्रशासक बनाए जाने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक माननीय ज्ञानेन्द्र सिंह जी, और जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडेय जी एवं ब्लॉक प्रमुख श्री आनंद शंकर वर्मा जी और कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान के संयोजक प्रधान संगठन सचिन सिंह, ने पंचायत व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्वागत किया गया तथा ग्राम प्रधानों की समस्याओं और मांगों पर भी चर्चा हुई।

समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *