खजनी में पड़ोसी नाबालिग लड़की को बहका कर फरार युवक पर अपहरण का केस लड़की की तलाश में जुटी पुलिस

 

 

खजनी/गोरखपुर।खजनी थाने की उनवल पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर उसी के गांव का निवासी युवक फरार हो गया। बुधवार 10 जून को खजनी थाने में पहुंच कर दी गई लड़की के पिता की नामजद तहरीर पर खजनी पुलिस ने थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह ने नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
एसएचओ का आदेश मिलते ही खजनी पुलिस ने आरोपी युवक अजय पुत्र विंध्याचल निषाद के खिलाफ केस संख्या 185/2026 में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
थाने में दी गई तहरीर में लड़की के पिता ने बताया कि उनके गांव का निवासी युवक अजय उनकी 15 वर्ष की बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है, पुलिस को आरोपी युवक का मोबाइल नंबर बताते हुए पीड़ित पिता ने बताया कि अपने गांव तथा आसपास के इलाके में और आरोपी युवक तथा उसके रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी उन्हें लड़की का कोई पता नहीं चला। आरोपी युवक अजय के परिवार के लोगों से पूछताछ करने पर भी उन लोगों ने अपने लड़के की कोई जानकारी नहीं दी और उन्हें अपने घर से भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी युवक और उसके परिवार वालों से भयभीत हैं, उनकी लड़की अभी नाबालिग है तथा 1 मार्च 2011 की जन्मतिथि के अनुसार अभी सिर्फ 15 वर्ष की है। पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए खजनी पुलिस से उसे तलाश करने की मांग की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है, किशोरी को तलाश करने की जिम्मेदारी थाने के सब इंस्पेक्टर अर्जुन पटेल को सौंप दी गई है, जल्दी ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *