सिकरीगंज की नाबालिग लड़की से वीडियो काॅल कर बनायी अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल की

सिद्धार्थनगर के युवक पर आईटी एक्ट में केस दर्ज

सिकरीगंज/गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी नाबालिग लड़की के मोबाइल पर वीडियो काॅल करके बातचीत करते हुए एक युवक ने अश्लील वीडियो बना ली, इतना ही नहीं बल्कि आरोपी युवक ने उस लड़की की अश्लील वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। लोगों ने जब सोशल मीडिया में अपने क्षेत्र की लड़की की अश्लील वीडियो देखकर उसके परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया में बहन की गंदी अश्लील वीडियो पोस्ट होने की जानकारी मिलते ही नाबालिग लड़की के भाई ने सिकरीगंज थाने में पहुंचकर नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बुधवार 10 जून को खजनी थाने में पहुंच कर
पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी देते हुए नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव का निवासी आरोपी युवक सूरज अग्रहरि ने लड़की से वीडियो काॅल बातचीत करते हुए उसकी गंदी अश्लील वीडियो बना ली, जिसे उसने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सिकरीगंज अंजुल कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर सिकरीगंज पुलिस ने केस संख्या 161/2026 में आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच थाने के सब इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव के द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *