वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 03 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

 

महराजगंजःजनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.05.2026 को उ0नि0 मंगला प्रसाद मय हमराह पुलिस बल के साथ ग्राम बडहरा बरईपार स्थित चिलम चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
वाहन चेकिंग के दौरान समय करीब 19:30 बजे चौराहे के समीप स्थित एक मकान से रामा चौधरी पुत्र रामचन्दर चौधरी निवासी महम्मदा टोला पिपरहवा (चिलम चौक) थाना श्यामदेउरवां जनपद , संजय गुप्ता पुत्र अयोध्या गुप्ता, अंगीरा पत्नी रामा चौधरी तथा सोहन चौधरी पुत्र दीनानाथ चौधरी द्वारा शराब के नशे में पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार करते हुए वाहन चेकिंग पर आपत्ति जताई गई तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए आमदा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न कर दी गई तथा वर्दी उतरवाने जैसी धमकियाँ दी जाने लगीं। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किन्तु उक्त व्यक्ति उग्र व्यवहार करते रहे। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण—1.रामा चौधरी पुत्र रामचन्दर चौधरी 2.संजय गुप्ता पुत्र अयोध्या गुप्ता 3.सोहन चौधरी पुत्र दीनानाथ चौधरी निवासीगण महम्मदा टोला पिपरहवा (चिलम चौक), थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज को मौके से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 मंगला प्रसाद की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 145/2026 धारा 132/121(2)/351(2)/352 बी0एन0एस0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *