कटहरा मंदिर परिसर में वीर शिवाजी शाखा का वन विहार कार्यक्रम हुआ संपन्न

महराजगंज जनपद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वीर शिवाजी शाखा का वन विहार कार्यक्रम कटहरा मंदिर परिसर में उत्साह एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने खेल, गीत, समूह चर्चा एवं बौद्धिक सत्र के माध्यम से संगठन, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा के भाव को सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में सह विभाग प्रचारक अजीत जी ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्र निर्माण में संघ कार्य की भूमिका, संगठन की शक्ति तथा समाज के प्रति प्रत्येक स्वयंसेवक के दायित्वों पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथलेश (प्रधान जी) ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे वन विहार कार्यक्रम स्वयंसेवकों में आत्मीयता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं।

कार्यक्रम में शिवाकांत अजय , ज्योतिष मणि कृष्ण गोपाल अभय आलोक रंजन , जगरनाथ विमल पाण्डेय विवेक गुप्ता अभय मारतण्ड , आशीष , राजेश पाठक अशोक नरेन्द्र संगम सहित अनेक स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही

कार्यक्रम का समापन प्रार्थना के साथ हुआ। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *