वीर शिवाजी शाखा मुख्यालय, महाराजगंज में हिंदू साम्राज्य महोत्सव का हुआ आयोजन

 

 

जनपद महराजगंज मुख्यालय पर आज वीर शिवाजी शाखा, हिंदू साम्राज्य महोत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाराजगंज जिले के सह जिला संघचालक भागवत रहे उन्होंने अपने प्रेरक पाथेय में छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों, राष्ट्रनिष्ठा, संगठन शक्ति तथा हिंदू समाज की एकता पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।
कार्यक्रम में सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत,जिला व्यवस्था प्रमुख अजय,शाखा कार्यवाह जगन्नाथ,मुख्य शिक्षक अभय आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *