थाना सिंदुरिया पर ‘ थाना समाधान दिवस’ का हुआ आयोजन

 

 

 

 

महराजगंज। जनसामान्य की शिकायतों व समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के थाना सिंदुरिया पर ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर तथा नायब तहसीलदार सदर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। समाधान दिवस में भूमि विवाद, रास्ता विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा उपस्थित आम जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए संबंधित को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मौके पर जाकर विवादित प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *