पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियाँ जोरो पर

पीआईसी गोल्ड कप आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता नगर पंचायत परतावल द्वारा आयोजित 2 जनवरी से प्रारम्भ होकर 5 जनवरी 2026 तक चलेगा फुटबॉल का महाकुम्भ।

PIC गोल्ड कप आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए निर्धारित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान को पूरी तरह प्रतियोगिता योग्य बनाने हेतु आयोजन समिति द्वारा लगातार अथक प्रयास किए जा रहे हैं। मैदान को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से सोमवार को बड़े-बड़े घासों की सफाई के लिए मशीन का उपयोग शुरू किया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक डॉ० दीनबंधु शुक्ल ने घास काटने वाली मशीन का पूजन अर्चन किया आचार्य शौरभ पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। पूजा के उपरांत मशीन के माध्यम से मैदान की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया, जिससे मैदान को समतल, सुरक्षित एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा सके। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए मैदान सहित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं ग्रामीण स्तर पर भी आयोजन को लेकर विशेष तैयारियाँ जारी हैं।

आयोजन समिति के मुख्य संयोजक अमन शांडिल्य, अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, सचिव अजय कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष जनार्दन चौरसिया, उपाध्यक्ष प्रदीप मोदनवाल, महामंत्री मिथिलेश मद्धेशिया, परमेंद्र वर्मा, एस०एन० सिंह, धनंजय सिंह, मीडिया प्रभारी रतन पाण्डेय, दीपू रावत एवं राममिलन गुप्ता, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *