महाराजगंज व नौतनवा में सह सरकार्यवाह अतुल लिमये का आगमन, 11 अप्रैल को दो स्थानों पर प्रमुख जन गोष्ठी

 

महाराजगंज/नौतनवा, 9 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल 2026, शनिवार को जनपद के महाराजगंज एवं नौतनवा नगर में “प्रमुख जन गोष्ठी” का आयोजन किया जाएगा।

इस क्रम में संघ के सह सरकार्यवाह स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मा॰अतुल लिमये का जनपद में आगमन हो रहा है। महाराजगंज में लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद उनका आगमन हो रहा है, वहीं नौतनवा में संघ के 100 वर्षों के इतिहास में पहली बार इस स्तर के अधिकारी का आगमन हो रहा है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है तथा यह अवसर ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला कार्यक्रम महाराजगंज नगर स्थित राज विलास रिसोर्ट में प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक आयोजित होगा। इसके उपरांत दूसरा कार्यक्रम नौतनवा नगर के जय हिंद मैरिज हाल में अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

दोनों कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रमुख नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रमों के माध्यम से समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर संवाद स्थापित किया जाएगा तथा राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य समाज को जागरूक एवं संगठित करना है।

आयोजकों ने सभी आमंत्रित अतिथियों से दोनों कार्यक्रमों में समयानुसार उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

यह जानकारी जिला कार्यवाह श्री शिवचरण जी, जिला कार्यवाह श्री विवेक जी, नगर संघ चालक श्री अतुल चंद्र त्रिपाठी एवं जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्री सुधाकर जायसवाल जी द्वारा दी गई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *