सीमा पर तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई, 02 महिला अभियुक्ताओं के कब्जे से 19 बंडल में कपड़े बरामद

महराजगंज जनपद में  पुलिस अधीक्षक  शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन में थाना सोनौली पुलिस टीम द्वारा आज
दिनांक 11.10.2026 को एसएसबी रोड, रामघाट बगीचा के पास चेकिंग दौरान 02 महिला अभियुक्ताओं आबिदा खातून पत्नी रहमत अली व डाला कुमारी थापा पत्नी निज बहादुर थापा को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से प्लास्टिक के 19 बंडलों में कपड़े बरामद किए गए। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-निल/2026, धारा 113 कस्टम अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए कस्टम कार्यालय, नौतनवा रवाना किया गया।

बरामदगी का विवरण
प्लास्टिक के कुल 19 बंडल, जिनमें—
साड़ी – 10 पीस
साल – 08 पीस
सलवार कपड़ा – 04 पीस
पेटी – 04 पीस
सूट – 183 पीस
पेटीकोट – 36 पीस
अनुमानित कुल मूल्य – ₹2,05,000/- (दो लाख पाँच हजार रुपये)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *