एक मोटरसाइकिल व 3 गत्ता डेयरीमिल्क के साथ एक गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन में थाना सोनौली पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान आज दिनांक 11.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा के पास से अभियुक्त सूरज पासवान पुत्र सुभाष पासवान, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम शेष फरेन्दा, थाना सोनौली, के कब्जे से कुल 03 गत्तों में डेयरी मिल्क चॉकलेट एवं 01 अदद नेपाली मोटरसाइकिल संख्या लू0 13 प 5507 बरामद की गई। बरामद सामान को थाना स्थानीय पर दाखिल कर मु0अ0सं0-निल/2026, धारा 113 कस्टम अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *