256 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त  हुआ गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक  शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र राम रतन निवासी बॉसपार बैजोली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 256 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 432/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *