अपर पुलिस अधीक्षक ने  पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर , सुरक्षा व्यवस्था का लिया  जायजा

महराजगंज जनपद में शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ   द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर व थाना कोतवाली पुलिस के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही आमजन को सुरक्षा का एहसास कराते हुए त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।

महराजगंज पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे सभी पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *