160 ग्राम अवैध गांजा के साथ, 01 नफर अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन में थाना श्यामदेउरवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.10.2026 को अपराध रोकथाम के दौरान क्षेत्र में मामूर रहते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोहम्मदपुर से अभियुक्त बुद्धेश्य पुत्र रामनयन, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी मोहम्मदपुर, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज को 160 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना श्यामदेउरवा पर मु0अ0सं0 272/2026, धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को  न्यायालय मे भेजा गया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *