बदलती तस्वीर, बढ़ती पहचान: पांच वर्षों में सरकारी विद्यालयों ने रचा सफलता का नया इतिहास

नई शिक्षा नीति और नवाचारों का दिखने लगा असर, प्राइमरी एवं कंपोजिट विद्यालयों के नौनिहाल हर क्षेत्र में लहरा रहे सफलता का परचम

महराजगंज ।एक समय था जब सरकारी विद्यालयों को केवल औपचारिक शिक्षा का केंद्र माना जाता था, लेकिन विगत पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश सहित देशभर के सरकारी प्राइमरी एवं कंपोजिट विद्यालयों की तस्वीर और तकदीर दोनों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षा संबंधी नीतियों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट कक्षाओं, निपुण भारत मिशन तथा मिशन प्रेरणा जैसे कार्यक्रमों ने सरकारी विद्यालयों को नई पहचान दिलाई है।
विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि आज सरकारी विद्यालयों के छात्र केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, कला एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।
विद्यालयों में आकर्षक कक्षाएं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, खेल सामग्री, मिड-डे मील की गुणवत्ता तथा डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता ने अभिभावकों का भरोसा बढ़ाया है। शिक्षकों की मेहनत और नवाचारों के चलते बच्चों में सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।
हालांकि इन सकारात्मक बदलावों के बावजूद एक महत्वपूर्ण पक्ष अभी भी उपेक्षित दिखाई देता है। सरकारी विद्यालयों की उपलब्धियों और बच्चों की सफलताओं को समाज के सामने पर्याप्त रूप से नहीं लाया जा रहा है। निजी विद्यालयों की गतिविधियों को जहां व्यापक प्रचार-प्रसार मिलता है, वहीं सरकारी विद्यालयों के उत्कृष्ट कार्य अक्सर सीमित दायरे में ही रह जाते हैं।
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि मीडिया और समाज सरकारी विद्यालयों की सकारात्मक गतिविधियों, नवाचारों और उपलब्धियों को प्रमुखता से सामने लाए, तो इससे न केवल विद्यालयों की छवि और मजबूत होगी बल्कि अन्य विद्यालयों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
आज आवश्यकता इस बात की है कि सरकारी विद्यालयों की सफलता की कहानियां गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचें, ताकि समाज में सरकारी शिक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके। निस्संदेह, बदलती शिक्षा नीति और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है कि सरकारी विद्यालयों के नौनिहाल भविष्य के उज्ज्वल भारत की मजबूत नींव बनते जा रहे हैं।
“सरकारी विद्यालय अब केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा, संस्कार और संभावनाओं के सशक्त मंच बन चूका हैँ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *