भक्तपुर में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भक्तपुर जिला में अपने ही बेटे की पिटाई से माँ की मौत हो गयी है।

मूल रूप से उदयपुर जिला कटारी नगर पालिका-5 की रहने वाली और वर्तमान में भक्तपुर जिला सूर्यविनायक नगर पालिका-9 भटेढ़ीकुर में रहने वाली 40 वर्षीय मेघिया चौधरी की अपने ही बेटे की पिटाई से मौत हो गई।

जिला पुलिस परिसर भक्तपुर के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे मेघिया को उसके 24 वर्षीय बेटे किरण चौधरी ने पीटा।

बेटे की पिटाई से गंभीर रूप से घायल मेघिया को इलाज के लिए ललितपुर के पाटन अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान रात एक बजे उसकी मौत हो गयी।

घटना में शामिल किरण चौधरी को जगती पुलिस सर्कल की एक टीम ने हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *