सिंधौली व सुनसारी से अवैध मादक पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
08/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सिंधौली जिला व सुनसारी जिला से अवैध मादक पदार्थ के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सिंधौली जिला के कमलामई नगर पालिका-9 भीमन से नियंत्रित दवाओं ट्रामाडोल की 20 गोलियों और स्पास्मो की 20 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

सुत्र के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार सुबह मोरंग जिला बेलबारी नगर पालिका-8 निवासी 28 वर्षीय हेम बहादुर बस्नेत को गिरफ्तार किया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय बर्दीबास से तैनात पुलिस ने उसे मोरंग जिला से काठमाण्डौ जा रही बस संख्या 4 बी 5630 में सवार होने के दौरान उक्त दवाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इसी तरह, पुलिस ने मंगलवार सुबह सुनसारी जिला के इटहरी उप-महानगर-1 स्थित खोतांगे होटल से 500 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन हेरोइन के साथ उसी उप-महानगर-2 निवासी 26 वर्षीय रविन लिम्बु को गिरफ्तार किया।

क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय इटहरी से प्रतिनियुक्त पुलिस ने उन्हें मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक इस संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *