नगर पंचायत परतावल की बोर्ड बैठक में विकास पर मंथन, सभासदों ने रखे जनहित के प्रस्ताव

 

पहली बार शामिल हुए शासन नामित सभासद, चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने विकास कार्यों में सहभागिता पर दिया जोर।

परतावल/महराजगंज

नगर पंचायत परतावल कार्यालय में सोमवार को चेयरमैन प्रियंका गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन पर विचार-विमर्श के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बैठक की विशेष बात यह रही कि शासन द्वारा नामित सभासद काशीनाथ सिंह, तेजप्रताप मोदनवाल एवं नागेश कशौधन पहली बार बोर्ड बैठक में शामिल हुए। चेयरमैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। बैठक के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों और प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनसहभागिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में सभासद प्रतिनिधि मुनेन्द्र प्रताप सिंह, भगवान दत्त पाण्डेय, मिथलेश कुमार गौतम तथा सभासद ईश्वर राय, विनय सिंह, अजय प्रताप पटेल, विनोद सिंह, रणंजय उर्फ रिंकू सिंह, अजय मद्धेशिया, शिवेन्द्र सिंह, प्रदीप मोदनवाल, मंजेश कुमार, राकेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। इस दौरान नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता डी.एन. सिंह, लिपिक निसार अहमद, सफाई नायक प्रभारी आनन्द गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, दीपक सिंह, राजकुमार पाल, सर्वेश सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। बैठक का समापन नगर विकास को गति देने और जनहित के प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित करने के संकल्प के साथ हुआ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *