रायबरेली
बारबर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रांतीय अध्यक्ष सेराज अहमद उर्फ साजन के नेतृत्व में गुरुवार को नगर पालिका परिषद रायबरेली परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर को ज्ञापन सौंपकर शहर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में स्मारक, पार्क, सामुदायिक केंद्र एवं बारातघर बनाए जाने, किला बाजार गेट के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार तथा अंतरराष्ट्रीय शायर मुनव्वर राना के नाम पर प्रवेश द्वार स्थापित किए जाने की मांग की।
धरने को समर्थन देते हुए विश्व दलित परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कुरील ने कहा कि रायबरेली में सविता एवं सलमानी समाज की बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन सामाजिक, धार्मिक, वैवाहिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आज भी कोई समुचित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में स्मारक एवं अन्य सुविधाओं की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो एससी, एसटी एवं पिछड़ा समाज व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगा।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सेराज अहमद उर्फ साजन ने कहा कि बारबर एसोसिएशन कई वर्षों से इन मांगों को लेकर प्रशासन और नगर पालिका का ध्यान आकर्षित करता रहा है, लेकिन लगातार उपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि किला बाजार गेट का सौंदर्यीकरण और महान विभूतियों के सम्मान से जुड़ी मांगों की अनदेखी समाज की भावनाओं के विपरीत है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी मांगों को आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद बारबर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने अपना सांकेतिक धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
इस अवसर पर सामाजिक चिंतक विमल किशोर सबरा, शिवशंकर बघेल एडवोकेट, राम सजीवन, अवधेश कुमार, राजेश सविता, मो. अकबर, मो. सरफराज, मो. अरमान, मो. आदिल सहित बारबर एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं समाज के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
