कॉकरोच जनता पार्टी का मोदी से सवाल- छात्रों की मौत पर सहानुभूति क्यों नहीं?

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने कमेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट पर सवाल उठाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी की इसी पोस्ट पर सौरभ दास ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, ‘मोदी जी, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली के हाथों 20 से अधिक एनईईटी छात्रों की मौत पर आपकी हार्दिक संवेदना क्या है?’

उनके प्रति कोई सहानुभूति क्यों नहीं है?

उनके परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं?

अपने ही देशवासियों के प्रति इतना अहंकार और क्रूरता क्यों?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *