24 घंटे टोटी से पानी की उपलब्धता वाले प्रदेश के पहले गांव में मना जल अर्पण दिवस


गोरखपुर जिले का वनटांगिया गांव तिनकोनिया में अब 24 घंटे सभी घरों में पानी की सप्लाई टोटी से हो रही है। इस उपलब्धि को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को गांव के लोगों के बीच जल अर्पण दिवस मनाया गया।
सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक विपिन सिंह और पिपराइच विधायक महेन्द्र पाल सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण कार्यक्रम के साथ जल अर्पण दिवस का शुभारंभ हुआ। सांसद ने कहा कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का कुंडीबेह देश का पहला जल अर्पण गांव है। गर्व की बात है कि प्रदेश का पहला गांव गोरखपुर का तिनकोनिया गांव बना है। जहां गांव में सभी 425 घंटों में 24 घंटे निर्वाध रूप में पीने का पानी पहुंच रहा है।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 100 साल तक उपेक्षा का दंश झेलने को मजबूर रहे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन, योगी सरकार में बुनियादी सुविधाओं के विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिवर्ष दीपावली मनाने के लिए भी विख्यात यह गांव अब नई उपलब्धि के लिए भी जाना जाएगा। इसके पहले ग्रामीणों ने जल संचय का शपथ लिया। इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी आदि उपस्थित रहे।

डा राजकुमार मिश्रा
गोरखपुर

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *