जताया आभार, संगठन मजबूत करने का आह्वान

 

गोरखपुर। ज्योति इंटर कॉलेज, नाहरपुर में उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक महासभा की जनपद गोरखपुर इकाई की बैठक एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश यादव ने तथा संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा संबंधी शासनादेश जारी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
प्रदेश संरक्षक चंद्र भूषण मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय वित्तविहीन शिक्षकों के सम्मान और हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
प्रदेश महासचिव देश बंधु शुक्ल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निरंतर प्रयासों और संघर्ष का परिणाम है कि सरकार ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश जारी किया। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रधान महासचिव जियारत हुसैन ने सरकार के समक्ष शिक्षकों की मांगों को प्रभावी ढंग से रखा। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली को शीघ्र स्वीकृति देने तथा मानदेय की व्यवस्था लागू करने की मांग भी दोहराई।
संगठन मंत्री डॉ. गजेंद्र मिश्रा ने संगठन की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए शिक्षकों से संगठित रहकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश यादव ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा संगठन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और उम्मीद जताई कि भविष्य में मानदेय सहित अन्य लंबित मांगों पर भी सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद एवं बधाई ज्ञापित की गई। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष चक्षु पांडे, राजू चौहान, शैलेंद्र यादव, इम्तियाज हुसैन, अजय कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, अमरेंद्र प्रजापति, श्रीकांत शर्मा, विनीत विश्वकर्मा, रश्मि सिंह, मधु उपाध्याय, प्रतिमा पाठक, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *