संगठित और जागरूक समाज ही राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्ध बना सकता है-अजीत

 

दुर्गा मंदिर दरगाहे धाम, पनियरा में हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

पनियरा स्थित दुर्गा मंदिर दरगाहे धाम में आयोजित हिन्दू सम्मेलन गरिमामय, अनुशासित एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारम्भ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं राष्ट्रभाव से आलोकित हो उठा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान अजीत जी (सह विभाग प्रचारक, सिद्धार्थनगर विभाग) ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्ध बना सकता है।

सम्मेलन की अध्यक्षता त्यागी जी महाराज ने की। अपने आशीर्वचन में उन्होंने धर्म, संस्कृति और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए समाज में सद्भाव, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक जी किया।

कार्यक्रम में योगेन्द्र, हेमन्त, अरविंद,अशोक, रामचंद्र,विनय, जीवेश ,उमेश,ओमप्रकाश,रामकेश,मोहन लाल मौर्य,अरुण ,संदीप सहित अनेक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सम्मेलन के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *