महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, संगठित साइबर एवं रोजगार ठगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना निचलौल पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन पुरुष एवं एक महिला शामिल हैं।
थाना निचलौल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 157/2026 एवं मु0अ0सं0 158/2026 में दर्ज धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना तथा सतत सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को लखनऊ एवं गोरखपुर जनपद के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य कर रहे थे। गिरोह के सदस्य बेरोजगार युवाओं एवं नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। विश्वास अर्जित करने के बाद उनसे बड़ी धनराशि प्राप्त कर फर्जी ऑफर लेटर, नियुक्ति पत्र एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज उपलब्ध कराते थे। जब पीड़ितों को वास्तविकता का पता चलता था तब तक उनसे लाखों रुपये की ठगी की जा चुकी होती थी।
राजचन्द्रा उर्फ अजीत पुत्र संतराज निवासी कोईली खाल, बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर।
आमोद राठौर निवासी जानकीपुरम, लखनऊ।
कुलदीप पुत्र विजय प्रकाश निवासी नरेन्द्र नगर, जनपद उन्नाव।
अराधना कुमारी पत्नी कुलदीप निवासी नरेन्द्र नगर, जनपद उन्नाव, वर्तमान पता दीनदयालपुरम, तकरोही, इन्दिरानगर, लखनऊ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धनराशि लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने की बात स्वीकार की गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों, लेन-देन एवं संभावित पीड़ितों के संबंध में भी विस्तृत जांच कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
