सलमान खान के बर्थडे पर ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ का टीज़र रिलीज़ हुआ

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/12/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के 60वें बर्थडे के मौके पर उनकी आने वाली फ़िल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है।

भाईजान ने अपने बर्थडे पर टीज़र रिलीज़ करके अपने फ़ैन्स को तोहफ़ा दिया है।

1 मिनट 11 सेकंड के टीज़र में सलमान एक इंडियन आर्मी ऑफ़िसर के रोल में नज़र आ रहे हैं।

टीज़र में सिर्फ़ सलमान हैं। ‘अगर चोट लगे तो बैज याद रखना, मौत दिखे तो सैल्यूट करना’ सलमान ने ये बातें अपने सबऑर्डिनेट ऑफ़िसर्स को लड़ने के लिए हिम्मत बढ़ाते हुए कही हैं।

अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म में सलमान के साथ चित्रांगना सिंह लीड रोल में हैं।

इसमें नेपाली एक्टर अनुपम बिक्रम शाही भी लीड रोल में हैं।

फ़िल्म में 2020 में गलवान वैली में इंडियन और चाइनीज़ आर्मी के बीच हुई झड़प को दिखाया जाएगा।

फ़िल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *