थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी: कम से कम 6 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को थाई राजधानी बैंकॉक के पास एक हाई स्कूल में गोलीबारी में कम से कम छह लोग मारे गए।

घटना में कई लोग घायल हो गये. बताया जा रहा है कि मृतकों में छात्र और शिक्षक भी हैं।

गोलीबारी नॉनथाबुरी प्रांत के देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में हुई।
यह स्कूल बैंकॉक के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित है।
पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले छात्र का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन बाद में अधिकारियों ने कहा कि उनकी भी मौत हो गई।

घटना के दौरान स्कूल के छात्र डर गये और क्लासरूम में छुप गये।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, उन्होंने दूसरी इमारत से लगातार गोलियों की आवाज सुनी। कुछ देर बाद पुलिस ने क्लासरूम का दरवाजा खोला और छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

सुत्र के अनुसार, घटना में कितने लोग घायल हुए, इसका विवरण अधिकारियों के पास अलग-अलग है।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 3 शिक्षकों और 3 छात्रों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में इस्तेमाल की गई बंदूक छात्र के परिवार के किसी सदस्य की हो सकती है।
गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है और पुलिस जांच कर रही है।

थाईलैंड के प्रधान मंत्री अनुतिन चरणविराकुल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों और घायलों को उचित उपचार और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहले भी गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *