बांग्लादेश में राष्ट्रपति के बाद अब आर्मी चीफ की होगी छुट्टी, बड़ी तैयारी में तारिक रहमान, हसीना से नजदीकी पड़ी भारी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
09/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे के बाद अब सेना प्रमुख जनरल वॉकर-उज-जमां की कुर्सी खतरे में है।

ऐसी आशंका है कि तारिक रहमान सरकार जल्द ही बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज़-ज़मान का इस्तीफा स्वीकार कर सकती है।

शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान जनरल वकार-उज़-ज़मान को सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

दावा किया जाता है कि जनरल वकार-उज़-ज़मां शेख हसीना के भी रिश्तेदार हैं।

हालाँकि, जनरल ज़मान या बांग्लादेश सेना की ओर से इन संदेहों पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

हालांकि, बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए जनरल जमां के इस्तीफे से इनकार नहीं किया जा रहा है।

जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबियों को निशाना बनाया जा रहा है।

बड़ी संख्या में अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ता मारे गए हैं।
इसके अलावा अवामी लीग के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को भी राजनीतिक मामलों में फंसाया गया है।

बांग्लादेश में इस वक्त हालात ऐसे हैं कि शेख हसीना के साथ करीबी रिश्ते गंभीर कानूनी, राजनीतिक और सामाजिक खतरे पैदा कर सकते हैं।

शेख हसीना या अवामी लीग से जुड़ा होना तो दूर, इसकी जरा सी अफवाह भी किसी को जेल पहुंचा सकती है या शारीरिक नुकसान पहुंचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *